शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है और बाजार एक ही दिशा में ऊपर जाता दिखा निवेशकों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी की और इसका असर बड़े और मिडकैप शेयरों में साफ नजर आया इस मूवमेंट के पीछे एक बड़ी वजह डोनाल्ड ट्रंप का बयान माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि तेहरान शांति प्रस्ताव के लिए तैयार है इसी खबर के बाद बाजार में माहौल बदला और निवेशकों का भरोसा बढ़ा

आज बाजार की शुरुआत ही बढ़त के साथ हुई और निफ्टी करीब 152 अंक ऊपर खुलकर 2364 के आसपास पहुंच गया दिन का निचला स्तर भी लगभग यही रहा, जिसके बाद शुरुआती घंटों में तेज खरीदारी देखने को मिली बाजार तेजी से ऊपर गया और निफ्टी ने 23465 तक का स्तर छुआ एक समय पर यह 550 अंकों से ज्यादा ऊपर था, लेकिन अंत में हल्की बिकवाली आई और यह 23306 के आसपास बंद हुआ इसके बावजूद कुल मिलाकर 394 अंकों की बढ़त दर्ज हुई

बैंक निफ्टी में भी तेज उछाल आया और यह करीब 1000 अंक चढ़कर 53708 के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स भी ऊपर रहा और 75273 के स्तर तक पहुंचा बाजार में बढ़त का दायरा काफी चौड़ा रहा, जहां ज्यादातर शेयर हरे निशान में बंद हुए निफ्टी में 46 शेयर ऊपर रहे और केवल 4 शेयर नीचे गए ब्रॉडर मार्केट में भी यही रुख रहा, जहां 2423 शेयर चढ़े और 852 शेयरों में गिरावट आई

मिडकैप और सेक्टर में खरीदारी

आज के कारोबार में कई बड़े शेयरों में अच्छी तेजी रही Titan करीब 4.5 प्रतिशत चढ़ा, L&T और UltraTech जैसे शेयर भी 4 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर गए कुछ आईटी शेयरों जैसे Tech Mahindra, TCS और Power Grid में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसका बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा

मिडकैप शेयरों में ज्यादा हलचल दिखी Philips Carbon करीब 16 प्रतिशत तक चढ़ गया Triveni करीब 10 प्रतिशत ऊपर गया और Birla Corp में भी करीब 9 प्रतिशत की बढ़त रही Deepak Fertilizers और Thangamayil Jewellery जैसे शेयरों में भी 8 प्रतिशत से ज्यादा तेजी देखी गई इन शेयरों में पहले तेज गिरावट आई थी और अब ये निचले स्तर से पलटते नजर आए

कुछ शेयरों में गिरावट भी रही ATR Industries, Supreme Petro, Trans Rail Lighting और GSFC जैसे शेयरों में 2 से 5 प्रतिशत तक की कमजोरी देखी गई पिछले दिन चढ़े शेयरों में आज मुनाफा वसूली देखने को मिली

सेक्टर की बात करें तो रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी आई Signature Global और OB Realty जैसे शेयर करीब 4 प्रतिशत तक चढ़े सरकारी बैंकों में भी तेजी रही, जहां SBI, PNB और Union Bank जैसे शेयर 2.5 से 4.5 प्रतिशत तक ऊपर गए मेटल सेक्टर में भी तेजी रही और Hindustan Copper, SAIL और Nalco जैसे शेयरों में 3 से 5 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज हुई

ट्रंप के बयान का असर

बाजार में इस तेजी के पीछे मुख्य वजह डोनाल्ड ट्रंप का बयान माना जा रहा है उन्होंने कहा कि तेहरान शांति के लिए तैयार हो गया है और अमेरिका ने ईरान को 15 पॉइंट का प्रस्ताव भेजा है इस प्रस्ताव में सीजफायर और परमाणु मुद्दों पर चर्चा जैसे बिंदु शामिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हॉर्मुज को खोलने की बात की गई है

ईरान ने इस बात से इनकार किया है कि वह शांति के लिए तैयार है और उसका रुख अलग बना हुआ है इसके बावजूद बाजार में यह धारणा बनी कि यह टकराव ज्यादा लंबा नहीं चलेगा इसी सोच के साथ निवेशकों ने खरीदारी बढ़ाई और बाजार में तेजी आई

पिछले दिनों बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह यही टकराव था जब माहौल में डर होता है तो निवेशक दूरी बनाते हैं. और बाजार नीचे जाता है अब जब शांति की बात सामने आई तो निवेशकों का रुख बदल गया कई शेयर जो पहले काफी नीचे आ गए थे, वहां से खरीदारी शुरू हुई और वे तेजी से ऊपर गए

निफ्टी ने हाल ही में 22471 का निचला स्तर बनाया था और वहां से यह करीब 835 अंक ऊपर आ चुका है तकनीकी रूप से 23150 से 23500 के बीच का स्तर सपोर्ट माना जा रहा है ऊपर की ओर 23800 से 23900 के बीच रुकावट देखने को मिल सकती है 23400 के आसपास का स्तर भी अहम माना जा रहा है, जहां बाजार को टिके रहना जरूरी है.

तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार को सहारा दिया इससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ पिछले दो दिनों से लगातार गैप अप ओपनिंग देखने को मिल रही है, जो बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है.

कई निवेशकों को अब भी इस तेजी पर संदेह है, क्योंकि ट्रंप के बयान बदलते रहते हैं. और इसका असर बाजार पर पड़ सकता है फिर भी निचले स्तर से आई खरीदारी और बेहतर माहौल के कारण बाजार में मजबूती दिख रही है बुल्स की वापसी नजर आ रही है और निवेशक फिर से सक्रिय होते दिख रहे हैं.